chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

CGPSC SCAM BREAKING | एडिशनल कलेक्टर गिरफ्तार

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ के चर्चित CGPSC कथित घोटाला मामले में ED ने बड़ी कार्रवाई की है। जांच एजेंसी ने बलरामपुर-रामानुजगंज के एडिशनल कलेक्टर चेतन बरघोरिया को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद उन्हें विशेष अदालत में पेश किया गया।

ED ने कोर्ट से पूछताछ के लिए चेतन बरघोरिया की रिमांड मांगी थी। एजेंसी ने मामले से जुड़े कई अहम पहलुओं पर पूछताछ के लिए हिरासत जरूरी बताई। विशेष अदालत ने ED की मांग स्वीकार करते हुए उन्हें 6 दिन की रिमांड पर भेज दिया।

जांच में सामने आई WhatsApp चैट भी ED के लिए अहम कड़ी बताई जा रही है। एजेंसी के मुताबिक, चेतन बरघोरिया और उत्कर्ष चंद्राकर के बीच हुई बातचीत जांच के दायरे में है। इसी डिजिटल साक्ष्य से जुड़े पहलुओं पर भी पूछताछ की जा सकती है।

मामले में ED कथित मनी लॉन्ड्रिंग की कड़ियों की भी जांच कर रही है। एजेंसी संपर्कों, संभावित लेन-देन, पैसों के प्रवाह, दस्तावेजों और डिजिटल रिकॉर्ड की पड़ताल कर रही है।

चेतन बरघोरिया की गिरफ्तारी के बाद अब ED की 6 दिन की पूछताछ में क्या नए तथ्य सामने आते हैं, इस पर नजर रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button