chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

BHUPESH vs SAI | कोल माइंस पर खुला चैलेंज! साय को बघेल की चुनौती

 

सरगुजा. सरगुजा में कोल माइंस की मंजूरी को लेकर सियासी बहस अब खुली डिबेट तक पहुंच गई है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को इस मुद्दे पर आमने-सामने बहस की चुनौती दी है।

बघेल ने कहा कि मुख्यमंत्री प्रेस क्लब में उनके साथ बैठकर दस्तावेज और तथ्यों के आधार पर चर्चा करें। उनके मुताबिक, इससे यह स्पष्ट हो सकेगा कि संबंधित खदानों को मंजूरी किस कार्यकाल में मिली।

बघेल ने आरोप-प्रत्यारोप के बजाय सार्वजनिक मंच पर तथ्य रखने की बात कही। उन्होंने हाल ही में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के साथ PM आवास योजना को लेकर हुई खुली बहस का भी हवाला दिया। 15 सितंबर को रायपुर प्रेस क्लब में बघेल और विजय शर्मा के बीच PM आवास योजना पर बहस हुई थी।

अब कोल माइंस के मुद्दे पर बघेल की चुनौती के बाद नजर इस बात पर है कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की ओर से इस प्रस्ताव पर क्या प्रतिक्रिया आती है।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button