chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

CHHATTISGARH | Transport SI भर्ती में बड़ा बदलाव! नया कोटा लागू

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ में परिवहन उप निरीक्षक की भर्ती को लेकर नियम बदल गए हैं। 74 स्वीकृत पदों को अब सीधी भर्ती, पदोन्नति और सीमित प्रतियोगिता परीक्षा के जरिए भरा जाएगा।

नई व्यवस्था में 50 प्रतिशत पद सीधी भर्ती से भरे जाएंगे, जिसकी जिम्मेदारी CGPSC की होगी। 35 प्रतिशत पद विभागीय पदोन्नति से और 15 प्रतिशत पद सीमित प्रतियोगिता परीक्षा के जरिए भरे जाएंगे।

सबसे बड़ा बदलाव सीमित प्रतियोगिता परीक्षा में किया गया है। अब इसमें सिर्फ परिवहन विभाग के लिपिक वर्गीय कर्मचारी ही शामिल हो सकेंगे। कांस्टेबल और हेड कांस्टेबल वर्ग को इस परीक्षा के दायरे से बाहर कर दिया गया है।

परीक्षा में शामिल होने के लिए लिपिक कर्मचारी की परिवीक्षा अवधि पूरी होना और कम से कम 10 साल की नियमित सेवा जरूरी होगी।

यानी 74 पदों में करीब 37 पद सीधी भर्ती, 26 पद पदोन्नति और 11 पद सीमित प्रतियोगिता परीक्षा से भरे जाने की व्यवस्था होगी। संशोधित नियम तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button