chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

CG GST RAID | फैक्ट्री के अंदर जो मिला, देखकर अफसर भी रह गए हैरान!

 

दुर्ग। कुम्हारी के स्टेशन चौक इलाके में रविवार को सेंट्रल GST इंटेलिजेंस की टीम ने एक फैक्ट्री में छापा मारा। यहां सितार कंपनी का गुटखा तैयार किए जाने की जानकारी सामने आई है।

कार्रवाई के दौरान टीम ने गुटखा बनाने वाली 2 मशीनें और करीब 30 बोरा तैयार गुटखा जब्त किया है। टीम गोदाम में रखे दस्तावेजों और अन्य सामान की भी जांच कर रही है।

10 से 12 अधिकारियों की टीम पहुंची

जानकारी के मुताबिक, सेंट्रल GST इंटेलिजेंस को स्टेशन चौक इलाके में गुटखा तैयार किए जाने की सूचना मिली थी। इसके बाद करीब 10 से 12 अधिकारियों की टीम 3 वाहनों से मौके पर पहुंची।

टीम ने फैक्ट्री और गोदाम की तलाशी ली। इस दौरान गुटखा बनाने वाली मशीनें और तैयार माल बरामद किया गया।

लाखों के माल की जांच

शुरुआती जानकारी के मुताबिक जब्त सामान की कीमत लाखों रुपए बताई जा रही है। हालांकि, जब्त सामग्री की वास्तविक कीमत और टैक्स से जुड़ी जानकारी अभी आधिकारिक तौर पर सामने नहीं आई है।

बताया जा रहा है कि गोदाम सुरेश गुप्ता का है। अधिकारियों ने वहां मौजूद दस्तावेजों को भी जांच के लिए अपने कब्जे में लिया है।

सामान लेकर रायपुर रवाना हुई टीम

कार्रवाई के बाद GST टीम जब्त मशीनों और गुटखे को लेकर रायपुर रवाना हो गई। अब दस्तावेजों और माल की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button