chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

CG TEACHER BHARTI | 854 व्याख्याता पदों पर भर्ती, विज्ञापन जारी

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग में नौकरी का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी अपडेट है। लोक शिक्षण संचालनालय ने व्याख्याता के 854 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी किया है। यह भर्ती मुख्यमंत्री की ओर से घोषित 5 हजार शिक्षकीय पदों की भर्ती प्रक्रिया का हिस्सा है।

इन पदों पर हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, भौतिकी, राजनीति शास्त्र, इतिहास, भूगोल और अर्थशास्त्र विषय के व्याख्याताओं की भर्ती होगी। सबसे ज्यादा 120-120 पद हिंदी, अंग्रेजी और संस्कृत के हैं, जबकि भौतिकी के 94 और बाकी चार विषयों में 100-100 पद हैं।

कुल 854 पदों में 424 पद ई-संवर्ग और 430 पद टी-संवर्ग के स्कूलों में भरे जाएंगे। चयन के लिए लिखित परीक्षा छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल कराएगा। आवेदन की तारीख अभी अलग से जारी होगी।

विभाग की ओर से जानकारी दी गई है कि परीक्षा की संभावित तारीख 29 नवंबर 2026 है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button