chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

KIRAN SINGH DEO RETURN | अटकलों पर लगा विराम, लौट रहे किरण देव

 

रायपुर। सड़क हादसे के बाद दिल्ली में उपचार और स्वास्थ्य लाभ ले रहे छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव 23 सितंबर को रायपुर लौटेंगे। जानकारी के मुताबिक वे बुधवार रात करीब 8 बजे दिल्ली से रवाना होंगे और रायपुर पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से उनका स्वागत किया जाएगा।

किरण सिंह देव 29 जुलाई को ललितपुर के तालबेहट इलाके में सड़क हादसे में घायल हुए थे। इसके बाद दिल्ली में उनका उपचार चल रहा था। इस दौरान वे पार्टी की गतिविधियों से जुड़े भी रहे और भाजपा के वरिष्ठ नेता लगातार उनसे मुलाकात करते रहे।

अब उनकी वापसी के साथ वे छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर संगठनात्मक जिम्मेदारियां फिर संभालेंगे। हाल के दिनों में उनके पद को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं जरूर सामने आई थीं, लेकिन भाजपा की ओर से उन्हें हटाए जाने की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई थी। सितंबर में भी पार्टी के प्रदेश मीडिया संयोजक ने ऐसी खबरों को निराधार बताया था।

दिल्ली में इलाज के दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन समेत कई नेताओं ने उनसे मुलाकात कर स्वास्थ्य की जानकारी ली थी। अब रायपुर वापसी के बाद उनकी संगठनात्मक गतिविधियों पर नजर रहेगी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button