chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

BHILAI STEEL PLANT | BSP लोहा चोरी केस में CBI की एंट्री, अब खुलेगा पूरा नेटवर्क?

 

भिलाई. भिलाई स्टील प्लांट के लोहा चोरी मामले में बड़ा ट्विस्ट आया है। केस की जांच अब CBI करेगी। राज्य सरकार ने CBI जांच के लिए सहमति दे दी है और इसके संबंध में राजपत्र में अधिसूचना जारी की गई है।

यह वही मामला है जिसमें पुरानी भिलाई थाने में अपराध क्रमांक 277/2026 दर्ज है। मामले को विधानसभा में भाजपा विधायक रिकेश सेन ने उठाया था। हाल में पुलिस इस केस में कई गिरफ्तारियां भी कर चुकी है। पुलिस के मुताबिक, BSP से चोरी किए गए स्क्रैप को रसमड़ा की एक निजी फैक्ट्री में खपाए जाने की जानकारी जांच में सामने आई थी।

राज्य सरकार की अधिसूचना के मुताबिक, दिल्ली विशेष पुलिस स्थापना अधिनियम की धारा 6 के तहत CBI को इस अपराध की जांच का अधिकार दिया गया है। अब मामले में चोरी के नेटवर्क, कथित मिलीभगत और अन्य पहलुओं की जांच CBI करेगी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button