chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

CHHATTSGARH | नक्सलवाद से बड़े पर्दे तक! सुकमा की 9 बेटियां

 

सुकमा। कभी नक्सल प्रभावित जिंदगी का हिस्सा रहीं सुकमा की 9 महिलाएं अब बड़े पर्दे पर अपनी कहानी दिखाएंगी। आत्मसमर्पण के बाद उनकी जिंदगी में आए बदलावों पर फिल्म बनाई जा रही है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस पहल पर खुशी जताते हुए बस्तर की बेटियों के टैलेंट की तारीफ की। उन्होंने कहा कि आत्मसमर्पण के बाद इन महिलाओं को जिंदगी को नई दिशा देने का मौका मिला और अब उनकी कहानी फिल्म के जरिए लोगों तक पहुंचेगी।

फिल्म में महिलाओं के संघर्ष, आत्मसमर्पण के बाद बदली जिंदगी और नए अवसरों की कहानी को केंद्र में रखा जा रहा है। इसके जरिए बस्तर की एक ऐसी तस्वीर सामने लाने की कोशिश है, जहां युवा शिक्षा, रोजगार, खेल और कला जैसे क्षेत्रों में आगे बढ़ सकें।

CM साय ने कहा कि बस्तर में शांति और विकास के साथ युवाओं के लिए नए अवसर तैयार करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि सही मंच मिलने पर बस्तर की बेटियां हर क्षेत्र में अपनी पहचान बना सकती हैं।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button