chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

RAIPUR DIGITAL ARREST | CBI-IPS बनकर 44 दिन डिजिटल अरेस्ट

 

रायपुर। रायपुर में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। खमतराई इलाके के 66 वर्षीय कारोबारी को 44 दिन तक डिजिटल अरेस्ट रखकर ठगों ने 8.50 लाख रुपए ऐंठ लिए।

ठगों ने खुद को CBI और IPS अधिकारी बताकर कारोबारी पर 6.80 करोड़ रुपए की मनी लॉन्ड्रिंग में शामिल होने का आरोप लगाया। जेल भेजने और परिवार को गिरफ्तार कराने की धमकी देकर लगातार पैसों की मांग की गई।

डर के चलते कारोबारी ने अपनी जमा-पूंजी के साथ सोने के जेवर बेचकर भी रकम जुटाई। 4 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच उन्होंने 9 बार अलग-अलग खातों में पैसे ट्रांसफर किए।

ठग हर घंटे वीडियो कॉल पर अपडेट देने और कारोबारी व उनकी पत्नी को लगातार कैमरे के सामने बैठे रहने का दबाव बनाते थे। परेशान होकर कारोबारी ने भाई को पूरी बात बताई, तब ठगी का खुलासा हुआ।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर बैंक खातों, चैट और ट्रांजेक्शन की जांच शुरू कर दी है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button