chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़
PHYSICS WALA COACHING | भिलाई के कोचिंग सेंटर में आग, अंदर बैठे थे छात्र…

भिलाई। भिलाई के नेहरू नगर स्थित फिजिक्स वाला कोचिंग सेंटर में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। जिस वक्त आग लगी, उस समय विद्यार्थी अपनी-अपनी कक्षाओं में पढ़ाई कर रहे थे।
बताया जा रहा है कि आग वाटर कूलर में शॉर्ट सर्किट के कारण लगी। आग दिखते ही कर्मचारियों ने तुरंत फायर एक्सटिंग्विशर संभाला और कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया।
समय रहते आग बुझने से बड़ा हादसा टल गया। राहत की बात है कि घटना में किसी छात्र या कर्मचारी के घायल होने की सूचना नहीं है। सेंटर हेड के मुताबिक कर्मचारियों को हर महीने फायर सेफ्टी की ट्रेनिंग दी जाती है, जिसका फायदा इस दौरान मिला।



