chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

CM SAI SINGAPORE VISIT | सिंगापुर से छत्तीसगढ़ आया 43,600 करोड़ निवेश का बड़ा प्लान

 

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की चार दिवसीय सिंगापुर यात्रा छत्तीसगढ़ के लिए बड़े निवेश प्रस्तावों के साथ खत्म हुई है। मुख्यमंत्री बुधवार को रायपुर लौट आए। यात्रा के दौरान राज्य को करीब 43,600 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिले हैं। अब इन प्रस्तावों को जमीन पर उतारने की तैयारी होगी।

सबसे बड़ा दांव AI डेटा सेंटर पर

सिंगापुर में आयोजित SING फोरम 2026 में छत्तीसगढ़ को भारत सरकार के विदेश मंत्रालय के नामांकन पर शामिल किया गया था। यहां मुख्यमंत्री साय ने 15 से ज्यादा ग्लोबल कंपनियों के CEO के साथ राउंडटेबल बैठक की और राज्य में निवेश की संभावनाओं पर चर्चा की।

इस दौरान सबसे बड़ा प्रस्ताव AI और डिजिटल सेक्टर से आया। सिंगापुर की एनर्जी कैपिटल ग्लोबल प्राइवेट लिमिटेड ने छत्तीसगढ़ में 100 मेगावाट क्षमता का AI-रेडी डेटा सेंटर कैंपस बनाने के लिए करीब 41,750 करोड़ रुपये के निवेश की प्रतिबद्धता जताई है।

दावा है कि यह मध्य भारत के बड़े AI डेटा सेंटर कैंपस में शामिल होगा। कंपनी की ओर से कहा गया कि AI इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए जरूरी ऊर्जा, जमीन और निवेश के अनुकूल माहौल छत्तीसगढ़ में मौजूद है।

रोजगार और डिजिटल सेक्टर को उम्मीद

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि निवेश प्रस्ताव राज्य की नीतियों, क्षमता और लोगों पर बढ़ते भरोसे को दिखाते हैं। इन निवेशों से डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत होने के साथ युवाओं के लिए रोजगार और नए अवसर पैदा होने की उम्मीद है।

सरकार का फोकस निवेश, उद्योग और इनोवेशन के लिए बेहतर माहौल तैयार करने पर है। अब नजर इस बात पर होगी कि सिंगापुर में हुए ये बड़े निवेश प्रस्ताव छत्तीसगढ़ में कितनी तेजी से धरातल पर उतरते हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button