chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

CHHATTISGARH FIRE | भिलाई की फैक्ट्री में ऐसा क्या हुआ?

 

भिलाई। पुरानी भिलाई के हथखोज स्थित एक केमिकल फैक्ट्री में गुरुवार को अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और फैक्ट्री से उठता काला धुआं कई किलोमीटर दूर तक दिखाई देने लगा। घटना के बाद आसपास के औद्योगिक इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, फैक्ट्री में वेल्डिंग का काम चल रहा था। इसी दौरान निकली चिंगारी केमिकल के संपर्क में आने के बाद आग भड़कने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि आग लगने की वास्तविक वजह की पुष्टि जांच के बाद ही होगी।

आग की चपेट में केमिकल से भरे 50 से ज्यादा ड्रम आ गए। फैक्ट्री में केमिकल भरने पहुंचे दो टैंकर भी जल गए। ड्रमों के तेज गर्मी में फटने से रुक-रुककर धमाकों जैसी आवाजें सुनाई देने की जानकारी सामने आई है। केमिकल की आग होने के कारण इसे बुझाने में सामान्य पानी के बजाय फोम का इस्तेमाल किया गया।

सूचना मिलते ही दमकल, पुलिस और अन्य राहत टीमें मौके पर पहुंचीं। BSP, ACC समेत आसपास की औद्योगिक इकाइयों से भी दमकल संसाधन और पानी उपलब्ध कराया गया। राहत अभियान के दौरान फैक्ट्री में मौजूद मजदूरों को बाहर निकालने की कोशिश की गई। कुछ मजदूरों के घायल होने की खबर सामने आई है, लेकिन उनकी संख्या और स्थिति की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

फिलहाल आग से हुए कुल नुकसान का आकलन अभियान पूरा होने के बाद किया जाएगा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button