chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

IPS SANTOSH SINGH | दिल्ली मेट्रो की सुरक्षा अब छत्तीसगढ़ के IPS के हाथ

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ कैडर के 2011 बैच के IPS अधिकारी डॉ. संतोष कुमार सिंह को दिल्ली मेट्रो की सुरक्षा की अहम जिम्मेदारी मिली है। केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत संतोष सिंह को CISF में DIG के रूप में दिल्ली मेट्रो की सुरक्षा व्यवस्था की कमान सौंपी गई है। केंद्र सरकार ने उन्हें मार्च 2026 में CISF में DIG पद पर प्रतिनियुक्त किया था।

संतोष सिंह के जिम्मे दिल्ली मेट्रो के बड़े नेटवर्क में सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी होगी। दिल्ली मेट्रो देश की सबसे महत्वपूर्ण सार्वजनिक परिवहन व्यवस्थाओं में शामिल है और इसकी सुरक्षा CISF के जिम्मे है।

संतोष सिंह को छत्तीसगढ़ में लंबे प्रशासनिक और पुलिसिंग अनुभव के लिए जाना जाता है। वे रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, राजनांदगांव, कोरिया, रायगढ़, महासमुंद, नारायणपुर और कोंडागांव में SP/SSP रह चुके हैं। इसके अलावा सुकमा में ASP और दुर्ग में CSP की जिम्मेदारी भी संभाली है।

केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के दौरान वे हैदराबाद में CISF के दक्षिण जोन-II के DIG के रूप में औद्योगिक और रणनीतिक प्रतिष्ठानों तथा पूर्वी तट के बंदरगाहों की सुरक्षा व्यवस्था देख रहे थे। अब उनके अनुभव का इस्तेमाल दिल्ली मेट्रो जैसे बड़े और संवेदनशील नेटवर्क की सुरक्षा में होगा।

छत्तीसगढ़ में सामुदायिक पुलिसिंग और संवेदनशील पुलिसिंग के प्रयोगों के लिए भी संतोष सिंह की पहचान रही है। नई जिम्मेदारी उनके करियर में एक अहम पड़ाव मानी जा रही है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button