chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

CG RATION CARD RULES | राशन कार्ड बनवाना अब इतना आसान नहीं!

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ में राशन कार्ड बनवाने और उसमें बदलाव कराने की प्रक्रिया अब पहले से ज्यादा सख्त होने जा रही है। फर्जी राशन कार्डों पर रोक लगाने और अपात्र हितग्राहियों की पहचान के लिए राज्य में डिजिटल और स्मार्ट पीडीएस 2.0 व्यवस्था लागू की गई है।

नई व्यवस्था के तहत अब बीपीएल और एपीएल राशन कार्ड बनवाने के लिए आवेदकों को 40 बिंदुओं में जानकारी देनी होगी। इसमें परिवार के सदस्यों का पूरा विवरण, बैंक खाते, जमीन-जायदाद और घर में मौजूद सुविधाओं की जानकारी शामिल होगी।

घर में फ्रिज, एसी और गाड़ी है या नहीं, यह भी बताना होगा। नए फॉर्म में कूलर, टीवी, फ्रिज, एसी और गैस सिलेंडर जैसी सुविधाओं के बारे में जानकारी मांगी जाएगी। परिवार के पास कितनी जमीन है और कौन-सा वाहन है, इसका भी ब्योरा देना होगा।

सबसे बड़ा बदलाव परिवार की फोटो को लेकर किया गया है। अब राशन कार्ड पर सिर्फ मुखिया महिला की तस्वीर नहीं, बल्कि परिवार के सभी सदस्यों की एक साथ खींची गई संयुक्त तस्वीर लगानी होगी। इसका मकसद फर्जी तरीके से नाम जुड़वाने पर रोक लगाना है।

इस बदलाव का असर राज्य के 83.31 लाख से ज्यादा राशन कार्डधारियों पर पड़ सकता है। क्योंकि राशन कार्ड में नाम जोड़ने, हटाने और सुधार का काम पूरे साल चलता है। ऐसे में पुराने कार्डधारियों को भी नई प्रक्रिया के तहत जानकारी देनी पड़ सकती है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button