chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

CHHATTISGARH | किसका DA कितना बढ़ा? देखें आदेश

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते को लेकर बड़ी खबर है। मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद वित्त विभाग ने DA बढ़ोतरी का आधिकारिक आदेश जारी कर दिया है। नए आदेश के मुताबिक कर्मचारियों को 1 नवंबर 2026 से बढ़े हुए महंगाई भत्ते का लाभ मिलेगा।

वित्त विभाग की ओर से जारी वित्त निर्देश 30/2026 में 7वें और 6वें वेतनमान के कर्मचारियों के लिए अलग-अलग बढ़ोतरी तय की गई है।

7वें वेतनमान वालों का DA 60%

7वें वेतनमान के तहत काम करने वाले कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है। इसके बाद DA की दर 58 प्रतिशत से बढ़कर 60 प्रतिशत हो जाएगी।

6वें वेतनमान वालों को 5% का फायदा

वहीं, 6वें वेतनमान के कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ता 257 प्रतिशत से बढ़ाकर 262 प्रतिशत कर दिया गया है। यानी इन कर्मचारियों को 5 प्रतिशत की बढ़ोतरी मिलेगी।

इन कर्मचारियों को भी मिलेगा लाभ

वित्त विभाग के आदेश के अनुसार, बढ़ा हुआ DA नियमित शासकीय कर्मचारियों के साथ UGC और AICTE के तहत आने वाले कर्मचारियों पर भी लागू होगा। इसके अलावा कार्यभारित और आकस्मिकता निधि से वेतन पाने वाले कर्मचारियों को भी इसका लाभ मिलेगा।

अब कर्मचारियों को नवंबर से संशोधित दरों के हिसाब से महंगाई भत्ता मिलेगा। इस आदेश से राज्य के अलग-अलग वेतनमान वाले सरकारी कर्मचारियों को राहत मिलने वाली है।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button