chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

CG TRANSFER BREAKING | कृषि विभाग में फेरबदल, 42 अफसरों की नई पोस्टिंग!

 

रायपुर. छत्तीसगढ़ में एक बार फिर तबादलों का दौर शुरू हो गया है। राज्य सरकार ने कृषि विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 42 अधिकारियों की नई पदस्थापना की है। विभाग ने इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिया है।

जारी सूची में 20 उप संचालक कृषि (DDA) और 22 सहायक संचालक कृषि (ADA) स्तर के अधिकारी शामिल हैं। इस फेरबदल के बाद कई जिलों में कृषि विभाग की जिम्मेदारियां बदल गई हैं। अधिकारियों को वर्तमान पदस्थापना से हटाकर दूसरे जिलों और कार्यालयों में नई जिम्मेदारी दी गई है।

तबादला सूची में रायपुर के उप संचालक कृषि सतीश कुमार अवस्थी का नाम भी शामिल है। उन्हें जैव उर्वरक एवं जैविक खाद्य परीक्षण एवं गुण नियंत्रण प्रयोगशाला, रायपुर में पदस्थ किया गया है। वहीं शशांक शिंदे को रायपुर का प्रभारी उप संचालक कृषि बनाया गया है।

अजय कुमार अनंत को कबीरधाम की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि अनिल कुमार वर्मा को रायगढ़ से बलरामपुर भेजा गया है। संदीप कुमार भोई को दुर्ग से धमतरी और सुरेंद्र पटेल को रायगढ़ का प्रभारी उप संचालक कृषि बनाया गया है।

इसके अलावा उग्रेश देवांगन को दंतेवाड़ा में प्रभारी उप संचालक कृषि की जिम्मेदारी दी गई है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button