chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

RAJYOTSAV 2026 | अमित शाह के दौरे से पहले खाद्य विभाग का आदेश चर्चा में!

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के समापन कार्यक्रम से पहले खाद्य विभाग का एक आदेश चर्चा में आ गया है। रायपुर जिला खाद्य विभाग ने अपने अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ उचित मूल्य राशन दुकानों के संचालकों और विक्रेताओं को भी कार्यक्रम में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं।

दरअसल, 3 नवंबर को राज्योत्सव का समापन होना है। कार्यक्रम में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी शामिल होने रायपुर पहुंचेंगे। इसी बीच खाद्य नियंत्रक, रायपुर की ओर से 2 नवंबर को जारी आदेश सामने आया है।

शाम 4 से 7 बजे तक रहना होगा मौजूद

आदेश के मुताबिक, खाद्य विभाग के सभी अधिकारी और कर्मचारी 3 नवंबर को शाम 4 बजे से 7 बजे तक राज्योत्सव के शासकीय कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। उन्हें आपसी समन्वय से सौंपे गए दायित्वों का निर्वहन करने और कार्यक्रम की व्यवस्थाएं संभालने को कहा गया है।

राशन दुकान संचालकों को भी बुलावा

इस आदेश में शासकीय उचित मूल्य दुकानों के अध्यक्ष, संचालक और विक्रेताओं को भी शामिल किया गया है। उन्हें अपने क्षेत्रीय खाद्य निरीक्षक के सामने तय समय पर उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं।

आदेश सामने आने के बाद यह चर्चा का विषय बन गया है कि राज्योत्सव के कार्यक्रम में विभागीय कर्मचारियों के साथ राशन दुकान संचालकों और विक्रेताओं की उपस्थिति भी अनिवार्य क्यों की गई है। हालांकि, इस संबंध में आदेश में अलग से कोई वजह नहीं बताई गई है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button