chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

CG BREAKING | कर्मचारियों के ट्रांसफर पर सरकार का बड़ा फैसला!

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सरकारी कर्मचारियों के तबादलों को लेकर राज्य सरकार ने अहम निर्देश जारी किए हैं। जनगणना 2027 की तैयारियों के बीच अब जनगणना ड्यूटी में लगाए गए अधिकारियों और कर्मचारियों का अगले छह महीने तक यथासंभव तबादला नहीं किया जाएगा। सामान्य प्रशासन विभाग ने 2 नवंबर को इस संबंध में सभी विभागों के सचिवों, संभागायुक्तों और कलेक्टरों को पत्र जारी किया है।

निर्देश के मुताबिक, यह व्यवस्था छह महीने या जनगणना का काम पूरा होने तक, जो भी पहले हो, लागू रहेगी। इसमें जिला जनगणना अधिकारी, चार्ज अधिकारी, मास्टर ट्रेनर, फील्ड ट्रेनर, प्रगणक और पर्यवेक्षक शामिल हैं। जिन कर्मचारियों का प्रशिक्षण पूरा हो चुका है, उनके तबादले से भी बचने को कहा गया है।

जनगणना के लिए क्या है तैयारी?

छत्तीसगढ़ में जनगणना के दूसरे चरण की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। जिला, अनुविभाग और तहसील स्तर पर अधिकारियों का प्रशिक्षण चल रहा है। नवंबर और दिसंबर में मास्टर ट्रेनर्स, फील्ड ट्रेनर्स और प्रगणकों को प्रशिक्षण दिया जाना है।

जनसंख्या गणना 25 जनवरी से 28 फरवरी 2027 तक होगी। इसके बाद 1 से 5 मार्च तक पुनरीक्षण किया जाएगा। नागरिकों को 10 से 24 जनवरी तक ऑनलाइन स्व-गणना का विकल्प भी मिलेगा।

इस बार जनगणना डिजिटल माध्यम से होगी और प्रश्नावली में कुल 40 सवाल होंगे। जातिगत जानकारी भी दर्ज की जाएगी। सरकार का मकसद प्रशिक्षित कर्मचारियों की उपलब्धता बनाए रखना है, ताकि जनगणना का काम तय समय पर पूरा हो सके।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button