chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

CG LIQUOR SCAM | दुबई में कहां छिपा है शराब घोटाले का पैसा?

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ के शराब घोटाले और महादेव सट्टा एप मामले में जांच एजेंसियों की कार्रवाई तेज हो गई है। शराब घोटाले के कथित मनी मैनेजर विकास अग्रवाल और महादेव सट्टा एप के प्रमोटर रवि उप्पल के दुबई में पकड़े जाने के बाद अब दोनों को भारत लाने की तैयारी की जा रही है। इंटरपोल की नोडल एजेंसी सीबीआई प्रत्यर्पण के लिए यूएई के अधिकारियों के संपर्क में है।

1200 करोड़ रुपये दुबई भेजने का आरोप

ईओडब्ल्यू के एक अधिकारी के मुताबिक, अनवर ढेबर के करीबी विकास अग्रवाल ने वर्ष 2022 में हवाला के जरिए 1,200 करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम दुबई भेजी थी। यह रकम मई से जुलाई 2022 के बीच ट्रांसफर किए जाने की बात कही गई है। आरोप है कि इस काम के लिए करीब 100 करोड़ रुपये खर्च किए गए।

अनवर ढेबर के कहने पर हुआ ट्रांसफर?

जांच अधिकारी के अनुसार, दुबई भेजी गई रकम अनवर ढेबर के कहने पर शिफ्ट की गई थी। अब जांच एजेंसियां इस पैसे से खरीदी गई संपत्तियों की पहचान करने और यह पता लगाने में जुटी हैं कि घोटाले की रकम में किसका कितना हिस्सा दुबई पहुंचा।

तीन-चार जगह बनाए थे कलेक्शन सेंटर

आरोप है कि जांच एजेंसियों का दबाव बढ़ने पर विकास अग्रवाल अलग-अलग जगहों पर रकम मंगवाता था। इसके लिए तीन से चार कलेक्शन सेंटर बनाए गए थे। वहां से रकम इकट्ठा कर अनवर ढेबर तक पहुंचाई जाती थी और फिर दूसरे संबंधित लोगों को दी जाती थी।

अब प्रत्यर्पण और दुबई में संपत्तियों की जांच से इस मामले में कई और खुलासे होने की उम्मीद है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button