chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

CHHATTISGARH | छात्रों का रोज का सफर बना खतरे का रास्ता!

 

बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर में लालखदान से दोमुहानी तक की सड़क अब विद्यार्थियों के लिए परेशानी और हादसों का खतरा बन गई है। सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे हैं। इससे रोज स्कूल-कॉलेज आने-जाने वाले हजारों छात्र-छात्राओं को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

इस मार्ग से चौकसे ग्रुप ऑफ कॉलेजेस और होली क्रॉस सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थी रोज गुजरते हैं। इंजीनियरिंग, फार्मेसी, आयुर्वेद, लॉ, एमबीए, साइंस और कॉमर्स की पढ़ाई करने वाले छात्र भी इसी रास्ते का इस्तेमाल करते हैं।

परीक्षा के दिनों में बढ़ जाती है चिंता

सड़क की हालत इतनी खराब है कि वाहन चालकों को गड्ढों से बचकर निकलना पड़ता है। बारिश में गड्ढों में पानी भर जाता है, जबकि सूखे मौसम में धूल उड़ती है। विद्यार्थियों का कहना है कि कई बार वाहन फिसलने से हादसे भी हो चुके हैं। खराब सड़क के कारण कॉलेज और स्कूल पहुंचने में अतिरिक्त समय लगता है। परीक्षा के दिनों में समय पर पहुंचने की चिंता और हादसे का डर अलग बना रहता है।

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, आंदोलन की चेतावनी

लंबे समय से सड़क सुधार की मांग कर रहे विद्यार्थियों और शिक्षण संस्थानों ने अब एकजुट होकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। उन्होंने मार्ग की तत्काल मरम्मत और डामरीकरण कराने की मांग की है।

विद्यार्थियों ने साफ चेतावनी दी है कि यदि जल्द सड़क की हालत नहीं सुधारी गई, तो वे आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे। अब देखना होगा कि प्रशासन इस मांग पर कब तक कार्रवाई करता है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button