chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़
CG POLICE TRANSFER | 26 जवानों का तबादला!
रायपुर। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है। एसपी अंकिता शर्मा ने एएसआई, हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल के तबादले का आदेश जारी किया है। इस सूची में कुल 26 पुलिसकर्मियों के नाम शामिल हैं।
जारी सूची के मुताबिक, 3 सहायक उप निरीक्षक (ASI), 3 प्रधान आरक्षक और 20 आरक्षकों का तबादला किया गया है। पुलिस विभाग में इस बदलाव का उद्देश्य जिले की कानून-व्यवस्था को और मजबूत करना और पुलिस व्यवस्था में कसावट लाना बताया गया है।
तबादले के आदेश के बाद संबंधित पुलिसकर्मियों को नई पदस्थापना पर जिम्मेदारी संभालनी होगी। इस फेरबदल में किन पुलिसकर्मियों को किस थाने या इकाई में भेजा गया है, इसकी जानकारी जारी की गई सूची में दी गई है।
नीचे देखें तबादले की पूरी सूची…





