chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

CHHATTISGARH | डेम में मिली लाश! आखिर ASI के बेटे के साथ क्या हुआ?

 

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में दर्री डेम से 21 वर्षीय युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान बांगो थाना में पदस्थ ASI धनंजय सिंह के बेटे अर्जुन सिंह के रूप में हुई है। अर्जुन 18 नवंबर से लापता था। उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई, फिलहाल इसका खुलासा नहीं हो पाया है।

जानकारी के मुताबिक, शनिवार को कुछ मछुआरे मछली पकड़ने के लिए प्रगतिनगर स्थित दर्री डेम पहुंचे थे। इसी दौरान उन्होंने पानी में एक शव तैरता देखा और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची दर्री थाना पुलिस ने मछुआरों की मदद से शव को बाहर निकलवाया।

बाद में मौके पर पहुंचे ASI धनंजय सिंह ने शव की पहचान अपने बेटे अर्जुन के रूप में की। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बताया गया कि अर्जुन 18 नवंबर को बाइक से कॉलेज जाने के लिए घर से निकला था, लेकिन कॉलेज नहीं पहुंचा। इसके बाद से परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। शुरुआती जांच में उसका मोबाइल आखिरी बार दर्री डेम के पास लोकेशन पर मिला है। हालांकि, पुलिस को अब तक उसका मोबाइल और बाइक नहीं मिले हैं।

एएसपी लखन पटले के मुताबिक, मामले में मर्ग कायम कर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि अर्जुन किन परिस्थितियों में डेम तक पहुंचा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button