chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

CG TRANSFER BREAKING | सचिवालय सेवा में फेरबदल …

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने सचिवालय सेवा के तीन उप सचिव स्तर के अधिकारियों के विभागों में बदलाव किया है। जारी आदेश के मुताबिक अधिकारियों को नए विभागों की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि एक अधिकारी को अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।

जारी आदेश के अनुसार मार्टिन लकड़ा, उप सचिव को धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग से हटाकर पशुधन विकास तथा मछली पालन विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

वहीं रोमन कुमार गंगाकचूर, उप सचिव को नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग से धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग में पदस्थ किया गया है।

इसके अलावा क्लेमेन्टीना लकड़ा, उप सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग कक्ष-4 को उनके वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी इस आदेश के बाद सचिवालय सेवा के अधिकारियों के विभागीय कामकाज में बदलाव किया गया है। तीनों अधिकारियों को नई जिम्मेदारियों के अनुसार कार्यभार संभालना होगा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button