chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

CG TRANSFER BREAKING | वन विभाग में 102 अधिकारियों की बदली …

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। सरकार ने 102 अधिकारियों के तबादले और नई पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। इस फेरबदल के तहत वनक्षेत्रपालों समेत अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

जारी आदेश के मुताबिक, प्रशासनिक दृष्टिकोण से अधिकारियों की नई पदस्थापना की गई है। संबंधित अधिकारियों को अब नई जगहों पर जिम्मेदारी संभालनी होगी। आदेश को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के अनुमोदन के बाद जारी किया गया है। वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के विशेष सचिव जेपी पाठक ने राज्यपाल के नाम से आदेश जारी किया है।

इधर, रायपुर जिले में भी राजस्व विभाग के अधिकारियों के कामकाज में बदलाव किया गया है। कलेक्टर कार्यालय की ओर से जारी आदेश के तहत 9 तहसीलदार और नायब तहसीलदारों की नई पदस्थापना की गई है।

अमित केरकेट्टा को तहसीलदार रायपुर, प्रेरणा सिंह और सौरभ चौरसिया को अतिरिक्त तहसीलदार रायपुर बनाया गया है। जयेन्द्र सिंह को खोरपा, राममूर्ति दीवान को धरसींवा, सृजन सोनकर को अतिरिक्त तहसीलदार रायपुर और ख्याति नेताम को खरोरा की जिम्मेदारी मिली है।

राजकुमार साहू को नजूल तहसीलदार रायपुर और गजानंद सिदार को नायब तहसीलदार अभनपुर पदस्थ किया गया है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button