chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

CG PHARMACY COUNCIL | छत्तीसगढ़ फार्मेसी काउंसिल में बदले गए रजिस्ट्रार

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ फार्मेसी काउंसिल में बड़ा प्रशासनिक बदलाव हुआ है। रजिस्ट्रार अश्विनी गुर्देकर को पद से हटा दिया गया है। उनकी जगह डॉ. परमानंद वर्मा को नया रजिस्ट्रार नियुक्त किया गया है। वर्मा सहायक संचालक भी हैं और उन्हें रजिस्ट्रार का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वे पदभार ग्रहण भी कर चुके हैं।

अश्विनी गुर्देकर मूल रूप से स्टोर कीपर थे। उनकी नियुक्ति को लेकर सवाल उठे थे और मामला हाईकोर्ट तक पहुंचा था। आरोप था कि वे रजिस्ट्रार पद के लिए निर्धारित आवश्यक योग्यता नहीं रखते थे। इसी विवाद के बीच स्वास्थ्य विभाग ने अब नई नियुक्ति कर दी है।

काउंसिल में बदलाव के बाद अब वित्तीय फैसलों को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। काउंसिल के सदस्यों ने अध्यक्ष और पूर्व रजिस्ट्रार के वित्तीय निर्णयों की जांच कराने की आवश्यकता जताई है।

इस घटनाक्रम के बाद फार्मेसी काउंसिल में प्रशासनिक नियुक्तियों के साथ-साथ वित्तीय कार्यप्रणाली भी चर्चा में आ गई है। अब देखना होगा कि नए रजिस्ट्रार के आने के बाद काउंसिल की व्यवस्था में क्या बदलाव होते हैं और वित्तीय निर्णयों की जांच को लेकर आगे क्या कदम उठाए जाते हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button