chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

VIKAS AGRAWAL LIQUOR SCAM | दुबई से पकड़कर रायपुर लाया गया विकास अग्रवाल!

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ शराब घोटाले के आरोपी विकास अग्रवाल को ईओडब्ल्यू ने दुबई से गिरफ्तार कर रायपुर लाया है। शुक्रवार देर रात टीम उसे लेकर पहुंची और कोर्ट में पेश किया। अदालत ने पूछताछ के लिए 30 नवंबर तक पुलिस रिमांड मंजूर की है।

विकास अग्रवाल को दुबई से लाने ईओडब्ल्यू प्रमुख अमरेश मिश्रा अपनी टीम के साथ गए थे। आरोपी भ्रष्टाचार के मामले में लंबे समय से फरार था। छत्तीसगढ़ पुलिस के अनुरोध पर इंटरपोल के जरिए उसके खिलाफ रेड नोटिस जारी किया गया था। इसके बाद यूएई अधिकारियों ने उसे गिरफ्तार कर कानूनी प्रक्रिया पूरी कर भारत को सौंप दिया।

जांच एजेंसियों के मुताबिक, विकास अग्रवाल शराब घोटाले में कथित तौर पर वित्तीय समन्वयक की भूमिका निभाता था। आरोप है कि वह घोटाले की रकम के लेनदेन और कमीशन से जुड़े काम संभालता था। उसे शराब घोटाले के आरोपी अनवर ढेबर का करीबी बताया गया है।

जांच के मुताबिक, 2019 से 2022 के बीच शराब वितरण व्यवस्था में कथित गड़बड़ी से सरकारी खजाने को 1,280 करोड़ रुपए से ज्यादा का नुकसान हुआ। इस मामले में नवंबर 2024 में चार्जशीट दाखिल की जा चुकी है।

अब विकास अग्रवाल से पूछताछ में घोटाले की रकम, कथित नेटवर्क और अन्य आरोपियों की भूमिका को लेकर अहम जानकारियां सामने आने की उम्मीद है।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button