chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

CHHATTISGARH DELIMITATION | छत्तीसगढ़ में 45 नई विधानसभा सीटें?

 

रायपुर। परिसीमन को लेकर केंद्र सरकार की तैयारी के बीच छत्तीसगढ़ की विधानसभा सीटों में बड़ा बदलाव हो सकता है। केंद्रीय कैबिनेट ने परिसीमन से जुड़े संविधान संशोधन विधेयक और महिला आरक्षण से जुड़े प्रस्तावित बदलावों को मंजूरी दे दी है। इस पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि इससे क्षेत्र बढ़ेंगे, प्रदेश का विकास होगा और ज्यादा लोगों को प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा।

प्रस्ताव के मुताबिक लोकसभा और राज्य विधानसभाओं की सीटों में 50 फीसदी तक बढ़ोतरी का प्रावधान किया गया है। इसके लागू होने पर छत्तीसगढ़ में विधानसभा की मौजूदा 90 सीटें बढ़कर 135 हो सकती हैं। यानी प्रदेश को 45 नए विधायक मिल सकते हैं। वहीं लोकसभा की 11 सीटें बढ़कर 17 होने की संभावना है।

महिला आरक्षण को 2029 के लोकसभा चुनाव से लागू करने की दिशा में भी बदलाव प्रस्तावित हैं। हालांकि इन प्रस्तावों के लागू होने की प्रक्रिया आगे विधायी मंजूरी और परिसीमन से जुड़ी प्रक्रिया पर निर्भर करेगी।

धान खरीदी को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि खरीदी अच्छे से चल रही है और लगातार समीक्षा की जा रही है। इसमें किसी तरह का संशय नहीं है। लक्ष्मी वर्मा के सड़क हादसे पर CM ने बताया कि उन्हें मामूली चोट आई है और उनकी स्थिति ठीक है।

मुख्यमंत्री आज से दो दिवसीय जशपुर दौरे पर रहेंगे। इस दौरान पंचायत से जुड़े सोलर प्लांट का शुभारंभ, कर्मा महोत्सव और सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होंगे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button