chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

AMIT KATARIA CONTROVERSY | IAS कटारिया विवाद में नया ट्विस्ट

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य सचिव IAS अमित कटारिया और रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल के बीच चल रहे विवाद में अब मध्यप्रदेश की पूर्व सांसद और पूर्व कैबिनेट मंत्री जयश्री बनर्जी की एंट्री हो गई है। उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखकर अमित कटारिया पर लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।

जयश्री बनर्जी ने कहा कि अगर जांच में आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने यह भी बताया कि इस मामले में लोकसभा सचिवालय पहले ही तथ्यात्मक जानकारी मांग चुका है। अब इस पत्र के सामने आने के बाद कटारिया विवाद को लेकर सियासी और प्रशासनिक हलकों में चर्चा और तेज हो गई है।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button