chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

CG TEACHER RECRUITMENT | शिक्षक भर्ती को लेकर नया आदेश

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती-2026 को लेकर बड़ा अपडेट आया है। हाईकोर्ट के आदेश के बाद लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) ने भर्ती विज्ञापन में संशोधन करते हुए शुद्धि पत्र जारी किया है। इससे पात्र दिव्यांग अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन का नया मौका मिलेगा।

2292 पदों की भर्ती में क्या बदला?

सहायक शिक्षक के 2,292 पदों और शिक्षक के 1,654 पदों की भर्ती के विज्ञापनों में दिव्यांग अभ्यर्थियों की पात्रता से जुड़े प्रावधानों में बदलाव किया गया है। यह संशोधन हाईकोर्ट में दायर याचिका क्रमांक WPS 6783/2026 में 9 अक्टूबर 2026 को दिए गए फैसले के अनुपालन में किया गया है।

सहायक शिक्षक भर्ती में दृष्टिबाधित (Blind), श्रवणबाधित (Deaf) और सेरेब्रल पाल्सी (CP) श्रेणी के पात्र अभ्यर्थियों को आवेदन का अवसर मिलेगा। वहीं, शिक्षक भर्ती में हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत और सामाजिक विज्ञान विषयों के लिए दृष्टिबाधिता और सेरेब्रल पाल्सी को शामिल किया गया है। गणित में सेरेब्रल पाल्सी और कुष्ठ रोग से उपचारित दिव्यांगता, जबकि कृषि विषय में सेरेब्रल पाल्सी को पात्र श्रेणियों में जोड़ा गया है।

आवेदन की तारीख का इंतजार

सहायक शिक्षक के 2,292 पदों में ई-संवर्ग के 795 और टी-संवर्ग के 1,497 पद शामिल हैं। शिक्षक भर्ती में ई-संवर्ग के 868 और टी-संवर्ग के 786 पद हैं।

नए पात्र अभ्यर्थियों के लिए ऑनलाइन आवेदन की तारीख संबंधित भर्ती मंडल अलग से घोषित करेगा। फिलहाल पुराने विज्ञापनों की बाकी शर्तें यथावत रहेंगी। ऐसे में पात्र दिव्यांग अभ्यर्थियों को नई तारीख की घोषणा पर नजर रखनी होगी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button