hindi newsनेशनल

ANTI PAPER LEAK BILL | लोकसभा में पास हुआ एंटी पेपर लीक बिल

 

नई दिल्ली। एंटी पेपर लीक बिल लोकसभा से पास हो गया। बिल पर चर्चा के दौरान सदन में जमकर हंगामा हुआ। विपक्ष के नेता राहुल गांधी के भाषण पर सत्ता पक्ष ने कड़ी आपत्ति जताई और उनके बयानों पर प्रमाण मांगे।

हंगामे के बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सत्ता पक्ष के सांसदों से शांत रहने की अपील की और राहुल गांधी से अपना भाषण पूरा करने को कहा। लेकिन जैसे ही राहुल गांधी ने कहा कि बल प्रयोग की अनुमति केवल गृह मंत्री या प्रधानमंत्री स्तर से दी जा सकती है, सदन में फिर शोर-शराबा शुरू हो गया। सत्ता पक्ष के सांसदों ने उनसे माफी की मांग की।

इस दौरान केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि युवाओं के भविष्य से जुड़े महत्वपूर्ण कानून पर गंभीर चर्चा की बजाय राजनीति की जा रही है। उन्होंने राहुल गांधी की भाषा पर भी सवाल उठाए और इसे संसदीय मर्यादा के खिलाफ बताया।

अब लोकसभा से पारित होने के बाद यह विधेयक आगे की चर्चा और मंजूरी के लिए राज्यसभा भेजा जाएगा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button