chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

CG ASSEMBLY | कांग्रेस 25 साल तक सत्ता में नहीं आएगी, अविश्वास प्रस्ताव गिरते ही बोले साय

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र में अविश्वास प्रस्ताव पर जमकर सियासी संग्राम हुआ। करीब 15 घंटे चली बहस के बाद कांग्रेस का अविश्वास प्रस्ताव संख्या बल के आधार पर गिर गया।

बहस के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विपक्ष पर तीखा हमला बोलते हुए दावा किया कि कांग्रेस अगले 25 साल तक सत्ता में नहीं लौटेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी के तहत लगातार काम कर रही है और सरकार की योजनाओं का लाभ जनता तक पहुंच रहा है।

मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर आदिवासियों को वोट बैंक की तरह इस्तेमाल करने का आरोप लगाया और कहा कि भाजपा अगला विधानसभा चुनाव 70 से ज्यादा सीटों के साथ जीतेगी। वहीं उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने भी कांग्रेस सरकार के कार्यकाल को घोटालों और झूठ की सरकार बताया।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button