chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़
CG BREAKING | छत्तीसगढ़ में 3 पदाधिकारियों को मिला राज्य मंत्री का दर्जा

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के तीन पदाधिकारियों को राज्य मंत्री का दर्जा दिया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने 2 सितंबर को इसका आदेश जारी किया।
आदेश के मुताबिक, संजय अग्रवाल को छत्तीसगढ़ राज्य योग आयोग के अध्यक्ष, अजय शुक्ला को छत्तीसगढ़ राज्य आदिवासी स्थानीय स्वास्थ्य परंपरा एवं औषधि पादप बोर्ड के उपाध्यक्ष और शरद अवस्थी को इंद्रावती बेसिन विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष के पद पर राज्य मंत्री का दर्जा दिया गया है।

हालांकि सरकार ने साफ किया है कि यह दर्जा सिर्फ शिष्टाचार और प्रोटोकॉल के लिए है। इससे जुड़ी सुविधाएं संबंधित विभाग या आयोग नियमानुसार उपलब्ध कराएगा।
सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि जारी सूची को किसी तरह की वरिष्ठता या प्रोटोकॉल की स्थिति नहीं माना जाएगा। राज्य मंत्री का दर्जा आदेश जारी होने की तारीख से प्रभावी होगा।



