chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

CG ACB ACTION | 80 हजार की घूस, BEO गिरफ्तार

 

रायपुर/सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा में एंटी करप्शन ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कोंटा के ब्लॉक शिक्षा अधिकारी को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

आरोप है कि बीईओ ने एक कन्या आश्रम की अधीक्षिका से करीब 16 लाख रुपए के एरियर भुगतान के एवज में 80 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी।

शिकायत के मुताबिक, अधीक्षिका से एरियर राशि का 5 प्रतिशत कमीशन मांगा गया था। पहली किस्त के रूप में 10 हजार रुपए देने की बात तय हुई थी।

अधीक्षिका रिश्वत नहीं देना चाहती थी और उसने इसकी शिकायत एंटी करप्शन ब्यूरो से कर दी। शिकायत की जांच के बाद ACB ने ट्रैप की योजना बनाई।

मंगलवार को अधीक्षिका 10 हजार रुपए लेकर बीईओ कार्यालय पहुंची। आरोप है कि जैसे ही बीईओ ने रिश्वत की रकम ली, पहले से मौजूद ACB टीम ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया।

कार्रवाई के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया। आरोपी बीईओ के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है और ACB मामले की आगे जांच कर रही है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button