CG TEACHER BHARTI | सरकारी कॉलेजों में 1295 भर्तियां!

रायपुर। छत्तीसगढ़ के सरकारी कॉलेजों में शिक्षकों की कमी दूर करने के लिए भर्ती और प्रमोशन की प्रक्रिया तेज की जा रही है। सरकार 1295 पदों पर भर्ती की तैयारी में है। इनमें 700 असिस्टेंट प्रोफेसर और 595 प्रोफेसर के पद शामिल हैं।
700 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती प्रक्रिया पहले से चल रही है। अब भर्ती में आ रही दिक्कतों को दूर कर इसे आगे बढ़ाया जा रहा है। वहीं 595 प्रोफेसर पदों पर सीधी भर्ती की प्रक्रिया भी तेज होगी।
इसके साथ ही डिग्री कॉलेजों में प्राचार्यों के खाली पद भरने के लिए पदोन्नति प्रक्रिया 15 सितंबर तक पूरी करने का लक्ष्य रखा गया है। जिन प्रोफेसर्स को नियमों के खिलाफ प्रमोशन मिलने की शिकायत है, उनके मामलों की भी जांच होगी।
वहीं वरिष्ठ और प्रवर श्रेणी के वेतनमान से जुड़े लंबित मामलों और कोर्ट केस को 1 अक्टूबर तक निपटाने का लक्ष्य है। PHD अनुमोदन और शिक्षकों की शिकायतों की भी समीक्षा की जा रही है।
कॉलेजों में सीट बढ़ाने की प्रक्रिया भी तय समय पर पूरी करने की तैयारी है। दिसंबर तक सीट बढ़ाने के प्रस्ताव लिए जाएंगे और जनवरी तक मंजूरी देने की योजना है।



