chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

CG LIQUOR SCAM | चैतन्य बघेल पर ED का बड़ा एक्शन, 30 संपत्तियां सीज!

 

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के कथित शराब घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई की है। एजेंसी ने दुर्ग जिले के कुम्हारी स्थित विट्ठल ग्रीन कॉलोनी के 30 प्लॉट और फ्लैट को अपने कब्जे में लेते हुए कुर्की के नोटिस चस्पा किए हैं। ये संपत्तियां पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल से जुड़ी बताई जा रही हैं।

ED के मुताबिक, इन संपत्तियों में शराब घोटाले से जुटाई गई कथित अवैध कमाई का निवेश किया गया था। एजेंसी ने करीब 18.9 करोड़ रुपये के निवेश का दावा किया है। वहीं, कुर्क की गई संपत्तियों का कुल मूल्य लगभग 26.43 करोड़ रुपये बताया गया है। इसमें जमीन की कीमत करीब 9.49 करोड़ और उस पर बनी संरचनाओं की कीमत 16.95 करोड़ रुपये आंकी गई है।

कुर्की को प्राधिकरण की मंजूरी

जांच एजेंसी के अनुसार, 10 नवंबर 2025 को चैतन्य बघेल से जुड़ी संपत्तियों को अस्थायी रूप से कुर्क करने का आदेश जारी किया गया था। इसके बाद 8 दिसंबर 2025 को PMLA के न्याय निर्णायक प्राधिकरण में शिकायत दर्ज की गई। प्राधिकरण ने 23 मार्च 2026 को कुर्की को मंजूरी दे दी।

ED का आरोप है कि करीब 3 हजार करोड़ रुपये के कथित शराब घोटाले से मिली रकम को रियल एस्टेट में निवेश किया गया। इसी आधार पर मनी लॉन्ड्रिंग के तहत कार्रवाई की गई है।

फिलहाल, यह कार्रवाई जांच एजेंसी के आरोपों और प्राधिकरण के आदेश के आधार पर हुई है। मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button