CG POLICE EXAM DATE | पुलिस भर्ती परीक्षा की तारीख बदली …

रायपुर। पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी राहत है। शिक्षक भर्ती परीक्षा से तारीख टकराने के बाद सूबेदार, SI और प्लाटून कमांडर भर्ती-2024 की मुख्य परीक्षा की तारीख बदल दी गई है।
पहले परीक्षा 24, 25 और 26 अक्टूबर को प्रस्तावित थी। अब 2, 3 और 4 नवंबर 2026 को मुख्य परीक्षा होगी।
युवाओं का हित सर्वोपरि
25 अक्टूबर को शिक्षक भर्ती परीक्षा और सूबेदार/उप निरीक्षक संवर्ग/प्लाटून कमांडर मुख्य परीक्षा की तिथियां एक साथ होने से अभ्यर्थियों को हो रही परेशानी की जानकारी संज्ञान में आते ही अधिकारियों को परीक्षा तिथियों में आवश्यक बदलाव के निर्देश दिए थे।
इसके…
— Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) August 10, 2026
अभ्यर्थियों की परेशानी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के संज्ञान में आने के बाद परीक्षा कार्यक्रम बदलने के निर्देश दिए गए थे। इसके बाद छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने संशोधित तारीख जारी की।

मुख्य परीक्षा के लिए चयनित अभ्यर्थियों को अलग से ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन की प्रक्रिया और जरूरी निर्देश आयोग की ओर से अलग से जारी किए जाएंगे।



