CG TRANSFER BREAKING | आबकारी विभाग में बड़ा फेरबदल, 167 बदले!
रायपुर। छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग में बुधवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। वाणिज्यिक कर (आबकारी) विभाग ने 16 सितंबर 2026 को ट्रांसफर आदेश जारी कर कुल 167 अधिकारी-कर्मचारियों की नई पदस्थापना की है।
नई सूची में जिला आबकारी अधिकारी, सहायक जिला आबकारी अधिकारी, आबकारी उप निरीक्षक, वाहन चालक और भृत्य शामिल हैं। कई अधिकारियों को दूसरे जिलों में भेजा गया है, जबकि कुछ को संभागीय उड़नदस्ता और राज्य स्तर की जिम्मेदारी दी गई है।
डाउनलोड करें –
1-2026-09-16-18-52-20 2-2026-09-16-18-52-20 3-2026-09-16-18-52-20 4-2026-09-16-18-52-20 5-2026-09-16-18-52-20 6-2026-09-16-18-52-20
आदेश के मुताबिक 31 आबकारी अधिकारियों की पदस्थापना बदली गई है। वहीं 57 आबकारी उप निरीक्षकों को भी अलग-अलग जिलों में नई जिम्मेदारी दी गई है। रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, कोरबा, बस्तर, कांकेर, महासमुंद और सरगुजा समेत कई जिलों में बदलाव हुआ है।
इसके अलावा वाहन चालक और भृत्य वर्ग के 16 कर्मचारियों की भी नई पोस्टिंग की गई है। कुछ तबादले प्रशासनिक आधार पर, जबकि कुछ स्वयं के व्यय पर किए गए हैं।
सभी स्थानांतरित कर्मचारियों को वर्तमान पदस्थापना से कार्यमुक्त होकर नई जगह कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू माना गया है।



