chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़
CG VYAPAM EXAM | जल संसाधन विभाग में भर्ती, एडमिट कार्ड जारी, कड़े निर्देश जारी …

रायपुर। जल संसाधन विभाग में 35 अनुरखक (सिविल) पदों की भर्ती परीक्षा के लिए छत्तीसगढ़ व्यापम ने एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। अभ्यर्थी 2 अगस्त को होने वाली परीक्षा के लिए अपना प्रवेश पत्र ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं।
व्यापम ने उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर कम से कम 2 घंटे पहले पहुंचने की सलाह दी है। परीक्षा सुबह 10 बजे शुरू होगी, जबकि 9:30 बजे मुख्य द्वार बंद कर दिया जाएगा। इसके बाद किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश नहीं मिलेगा।
परीक्षा में शामिल होने के लिए मूल फोटो पहचान पत्र साथ लाना अनिवार्य होगा। हल्के रंग के आधी बांह वाले कपड़े और चप्पल पहनकर आने के निर्देश दिए गए हैं। मोबाइल, स्मार्ट वॉच, बेल्ट, पर्स और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे।



