chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

CG WEATHER ALERT : मौसम का खतरनाक मोड़! 60 KM/H की आंधी, 5 जिलों में अलर्ट

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम फिर करवट लेने वाला है। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय डिप्रेशन के डीप डिप्रेशन में बदलने से दक्षिणी छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का खतरा बढ़ गया है।

मौसम विभाग ने सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर और कोंडागांव के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। यहां भारी से अति भारी बारिश के साथ तेज आंधी और बिजली गिरने की आशंका है।

इस दौरान हवाओं की रफ्तार 50 से 60 KM/H तक पहुंच सकती है। वहीं रायपुर समेत कई जिलों में भी बारिश और गरज-चमक का असर देखने को मिल सकता है।

रायपुर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, बलौदाबाजार, दुर्ग, बेमेतरा, बिलासपुर, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, नारायणपुर और कांकेर में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग के मुताबिक, खुले इलाकों में जाने से बचना और तेज बारिश-आंधी के दौरान सतर्क रहना जरूरी है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button