chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

CG WEATHER | अगले 4 दिन जमकर बरसेंगे बादल

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ में गुरुवार को दिनभर मौसम का मिजाज बदला रहा। प्रदेश के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हुई, जबकि सरगुजा संभाग के कुछ इलाकों में भारी बारिश दर्ज की गई। राजधानी रायपुर में शाम को हुई झमाझम बारिश से लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली। मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक प्रदेश में मानसून के और सक्रिय रहने का अनुमान जताया है।

अगले 3 दिन बढ़ेंगी बारिश की गतिविधियां

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बना मजबूत कम दबाव का क्षेत्र और सक्रिय मानसूनी द्रोणिका प्रदेश में बारिश की गतिविधियों को बढ़ा रही है। अगले तीन दिनों तक कई जिलों में मध्यम से भारी बारिश, गरज-चमक और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है।

तापमान में आएगी गिरावट

लगातार बारिश के चलते अगले दो दिनों में प्रदेश के अधिकतम तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है। रायपुर में अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

अब तक 31% कम हुई बारिश

मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक 1 जून से अब तक छत्तीसगढ़ में सामान्य से 31 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है। हालांकि, सक्रिय मौसम प्रणाली के कारण आने वाले दिनों में वर्षा की कमी काफी हद तक पूरी होने की उम्मीद है।

संवेदनशील इलाकों के लिए अलर्ट

मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान जताया है। वहीं, एक-दो स्थानों पर भारी बारिश, गरज-चमक और आकाशीय बिजली गिरने की भी चेतावनी जारी की गई है। लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button