chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़
CHHATTISGARH RAID | 3 जिलों के 7 ठिकानों पर एक साथ रेड

रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य विभाग से जुड़े 20 साल पुराने घोटाले पर EOW ने बड़ा शिकंजा कसा है।EOW ने बिलासपुर, धमतरी और बलौदाबाजार-भाटापारा में एक साथ 7 परिसरों पर छापेमारी की गई।
मामला वित्तीय वर्ष 2005-06 और 2006-07 का है। आरोप है कि NRHM और RCH योजना के तहत स्वास्थ्य शिक्षा और जनजागरूकता कार्यक्रमों के लिए मिली सरकारी राशि का लोक कला जत्थों के कार्यक्रमों के नाम पर बड़े पैमाने पर दुरुपयोग किया गया।
EOW की टीम ने घंटों चली जांच के दौरान कई अहम फाइलें, दस्तावेज और डिजिटल साक्ष्य जब्त किए हैं। मामले में भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं से जुड़ी धाराओं के तहत जांच जारी है।
अब जब्त दस्तावेजों और डिजिटल साक्ष्यों का विश्लेषण किया जा रहा है। EOW के मुताबिक, जांच के आधार पर आगे बड़ी कार्रवाई और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।



