chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़
CHHATTISGARH BREAKING | 5 IAS की नई पोस्टिंग

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 5 IAS अधिकारियों की नई पोस्टिंग कर दी है। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने आदेश जारी कर सभी अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं।
LBSNAA, मसूरी में फेज-2 प्रशिक्षण पूरा करने के बाद इन अधिकारियों को अलग-अलग जिलों में SDM बनाया गया है। सभी अधिकारी 21 अगस्त 2026 से नई जगह कार्यभार संभालेंगे।

नई पोस्टिंग के अनुसार फड़तरे अनिकेत अशोक को भानुप्रतापपुर (कांकेर), अरविंद कुमार टी को बलौदाबाजार, अक्षय दोशी को डोंगरगढ़ (राजनांदगांव), क्षितिज गुरभेले को घरघोड़ा (रायगढ़) और विपिन दुबे को कटघोरा (कोरबा) का SDM बनाया गया है।
सरकार के इस आदेश के बाद संबंधित जिलों में प्रशासनिक जिम्मेदारियों का नया बंटवारा लागू होगा।



