chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

CHHATTISGARH | DMF फंड पर HC सख्त!

 

बिलासपुर। कोरबा DMF फंड में कथित अनियमितताओं की जांच को लेकर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से जवाब मांगा है। कोर्ट ने सरकार को मामले की वर्तमान स्थिति स्पष्ट करते हुए हलफनामा दाखिल करने का निर्देश दिया है।

दरअसल, कोरबा निवासी लक्ष्मी चौहान ने DMF फंड के कथित गलत इस्तेमाल और गड़बड़ियों की जांच की मांग को लेकर जनहित याचिका दायर की है।

सुनवाई में सरकार ने बताया कि शिकायतों की जांच के लिए करीब 8 महीने पहले समिति बनाई गई थी, लेकिन अब तक उसकी रिपोर्ट सामने नहीं आई है। इस पर कोर्ट ने सरकार से जांच की मौजूदा स्थिति का विस्तृत ब्यौरा मांगा है।

याचिका में मांग की गई है कि DMF की राशि का इस्तेमाल खनन प्रभावित क्षेत्रों और लोगों के हित में तय नियमों के मुताबिक हो और फंड के उपयोग की निगरानी की जाए।

मामले की अगली सुनवाई दो सप्ताह बाद होगी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button