chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

PILOT TRAINING SCHEME | बस्तर की बेटियां बनेंगी पायलट, इंडिगो देगा फ्री ट्रेनिंग

 

बस्तर. बस्तर की बेटियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। अब आर्थिक तंगी सपनों के आड़े नहीं आएगी। शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय और स्वावलंबी भारत अभियान के साथ इंडिगो एयरलाइंस की CSR इकाई ने ऐसा कार्यक्रम शुरू किया है, जो आदिवासी और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों को सीधे कॉकपिट तक पहुंचाने में मदद करेगा।

“गिविंग विंग्स टू फ्लाई” कार्यक्रम के तहत चयनित छात्राओं को कमर्शियल पायलट बनने के लिए ट्रेनिंग, एक्सपर्ट गाइडेंस और आर्थिक सहायता दी जाएगी। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. मनोज कुमार श्रीवास्तव ने इसे बस्तर की बेटियों के लिए ऐतिहासिक अवसर बताया है।

योजना के तहत 18 से 35 साल की भारतीय महिलाएं आवेदन कर सकती हैं। 10+2 में अंग्रेजी, फिजिक्स और मैथ्स में कम से कम 51% अंक होना जरूरी है। साथ ही EWS प्रमाण पत्र भी अनिवार्य रहेगा।

इच्छुक छात्राएं 30 जून 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। इस पहल से बस्तर की बेटियां अब सिर्फ सपने नहीं देखेंगी, बल्कि आसमान में अपनी पहचान भी बनाएंगी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button