hindi newsअन्तर्राष्ट्रीय

AMERICA IRAN DEAL | अमेरिका-ईरान के बीच डील, अब क्या सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल?

 

रायपुर। 107 दिनों से चले आ रहे अमेरिका-ईरान तनाव के बीच बड़ी राहत की खबर सामने आई है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान के साथ शांति समझौता हो गया है। इसके साथ ही स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को फिर से खोलने और अमेरिकी नाकेबंदी हटाने की प्रक्रिया शुरू करने की बात कही गई है।

ट्रंप के इस ऐलान के बाद अंतरराष्ट्रीय तेल बाजार में तुरंत असर देखने को मिला। तेल सप्लाई बाधित होने का खतरा कम होते ही कच्चे तेल की कीमत 4 प्रतिशत से ज्यादा गिर गई और यह करीब 81 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई। बाजार में आई इस गिरावट ने दुनियाभर के निवेशकों और आम लोगों का ध्यान खींच लिया है।

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने भी दावा किया है कि अमेरिका और ईरान के बीच समझौता हो गया है, जबकि रिपोर्ट्स के मुताबिक 19 जून को स्विट्जरलैंड में इस पर औपचारिक हस्ताक्षर हो सकते हैं। ईरान की ओर से भी कहा गया है कि समझौते की शर्तें हस्ताक्षर के बाद ही लागू होंगी।

रिपोर्ट्स के अनुसार डील में ईरान के तेल निर्यात पर लगी रोक हटाने, फ्रीज किए गए अरबों डॉलर जारी करने, वित्तीय संसाधनों तक पहुंच बहाल करने और क्षेत्रीय तनाव खत्म करने जैसे बड़े बिंदु शामिल हैं।

अब भारत में लोगों के मन में सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या पेट्रोल-डीजल सस्ता होगा? फिलहाल तेल कंपनियों ने कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है, लेकिन कच्चे तेल में आई बड़ी गिरावट के बाद राहत की उम्मीद बढ़ गई है। खास बात यह है कि 15 मई के बाद पेट्रोल-डीजल के दाम करीब 7.50 रुपये तक बढ़ चुके हैं। ऐसे में आने वाले दिनों में तेल कंपनियां कीमतों पर फैसला ले सकती हैं।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button