chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़
DEVENDRA YADAV | नहीं रहेगी देवेंद्र यादव की विधायकी ?

भिलाई. भिलाई नगर से कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव को छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। हाईकोर्ट ने उनकी उस अर्जी को खारिज कर दिया, जिसमें उन्होंने भाजपा नेता प्रेम प्रकाश पांडेय की चुनाव याचिका को शुरुआती स्तर पर ही खारिज करने की मांग की थी।
अब अदालत इस मामले में नियमित सुनवाई करेगी। मामला 2023 विधानसभा चुनाव से जुड़ा है, जिसमें देवेंद्र यादव की जीत को चुनौती दी गई है।
याचिका में आरोप है कि नामांकन के दौरान देवेंद्र यादव ने अपने शपथपत्र में आपराधिक मामलों और संपत्ति से जुड़ी जरूरी जानकारी का पूरा खुलासा नहीं किया। हाईकोर्ट ने कहा कि इन आरोपों की सुनवाई जरूरी है और तथ्यों की जांच के बिना याचिका खारिज नहीं की जा सकती।
अब दोनों पक्ष अदालत में दस्तावेज और साक्ष्य पेश करेंगे, जिसके बाद मामले की मेरिट पर फैसला होगा।



