chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़
HARELI TIHAR 2026 | कल हरेली पर पूरे CG में छुट्टी!

रायपुर. छत्तीसगढ़ में 12 अगस्त को हरेली तिहार मनाया जाएगा। राज्य सरकार ने बुधवार को हरेली के मौके पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है।
यानी कल सरकारी दफ्तरों के साथ स्कूल-कॉलेजों में भी छुट्टी रहेगी। बैंक बंद रहने की भी जानकारी दी गई है। हरेली छत्तीसगढ़ का प्रमुख कृषि पर्व है। इस दिन किसान हल, नांगर समेत कृषि औजारों की पूजा करते हैं और गाय-बैलों को नहलाकर उनकी पूजा की जाती है।
घर-घर गुड़ का चीला और गुलगुल भजिया जैसे पारंपरिक पकवान बनाए जाते हैं। वहीं बच्चे और युवा गेड़ी चढ़कर हरेली का जश्न मनाते हैं। हरेली पर नीम की टहनियां लगाने, खेतों में पूजा करने और नारियल फेंक प्रतियोगिता जैसी परंपराएं भी निभाई जाती हैं। मुख्यमंत्री निवास में भी हरेली को लेकर विशेष आयोजन होगा।



