IPS RAHUL BANSAL | 1 करोड़ की रिश्वत का आरोप, पुराना VIDEO वायरल!

रायपुर. छत्तीसगढ़ कैडर के IPS अधिकारी राहुल बंसल पर 1 करोड़ रुपए की कथित रिश्वत लेने के आरोपों के बीच उनका पुराना मॉक इंटरव्यू वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
वीडियो में बंसल UPSC पास करने से पहले का अनुभव बताते हुए 500 रुपए की रिश्वत का जिक्र करते नजर आते हैं। उन्होंने बताया था कि IIT कानपुर में पढ़ाई के दौरान उनके भाई के वीजा के लिए बर्थ सर्टिफिकेट चाहिए था। इसे जल्दी बनवाने के लिए पंचायत अधिकारी ने 500 रुपए मांगे थे।
बंसल ने कहा था कि रिश्वत देते वक्त उन्हें बहुत बुरा लगा था। उन्होंने भ्रष्टाचार और सरकारी सिस्टम में सुधार की जरूरत पर भी बात की थी।
अब यही पुराना वीडियो उनके खिलाफ लगे 1 करोड़ रुपए की कथित रिश्वत के आरोपों के बीच चर्चा में है। हालांकि, आरोपों की जांच जारी है और उनकी सत्यता जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगी। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने मामले में CBI और DGP से रिपोर्ट भी मांगी है।



