chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

RAIPUR BREAKING | शाह का राहुल पर वार, SIR पर संसद सत्र की चुनौती!

 

रायपुर। नवा रायपुर में राज्योत्सव के समापन समारोह के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने राहुल गांधी पर नकली संसद बनाकर संसद का मजाक उड़ाने और वहां चर्चा का नाटक करने का आरोप लगाया।

शाह ने कहा कि मोदी सरकार हर मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार है। SIR के मुद्दे पर भी सरकार संसद का विशेष सत्र बुलाकर चर्चा करने को तैयार है। उन्होंने राहुल गांधी को चुनौती देते हुए कहा कि संसद चलने दीजिए, वहां दो-दो हाथ हो जाएं, ताकि देश की जनता को सच और झूठ का पता चल सके।

शाह ने कांग्रेस पर नक्सलवाद का समर्थन करने का आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा कि नक्सलवाद ने आदिवासी इलाकों के बच्चों का बचपन छीना और विकास की राह रोकी। उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ नक्सलमुक्त हो गया है। इसके लिए उन्होंने CRPF और छत्तीसगढ़ पुलिस की तारीफ की।

इससे पहले शाह ने नवा रायपुर में विकसित भारत संकल्प पार्क का लोकार्पण किया। समारोह में अलग-अलग क्षेत्रों में योगदान देने वाली प्रदेश की विभूतियों को राज्य अलंकरण से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की।

शाह ने छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति, बस्तर पंडुम और बस्तर ओलंपिक का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ने छत्तीसगढ़ बनाया और मोदी सरकार इसे संवार रही है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button