RAIPUR BREKING | विजय-भूपेश आमने-सामने, PM आवास पर आज आर-पार?

रायपुर। रायपुर में आज छत्तीसगढ़ की सियासत का बड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा। PM आवास के आंकड़ों को लेकर कुछ देर में डिप्टी CM विजय शर्मा और पूर्व CM भूपेश बघेल आमने-सामने होंगे।
जानकारी के मुताबिक विजय शर्मा सुबह 11:30 बजे रायपुर प्रेस क्लब पहुंचेंगे। दोनों नेताओं ने PM आवास के मुद्दे पर एक-दूसरे को बहस की चुनौती दी थी। विजय शर्मा ने चुनौती स्वीकार करते हुए बहस के लिए समय और स्थान तय करने की बात कही थी। इसके बाद भूपेश बघेल ने 15 सितंबर को बहस के लिए आने की बात कही।
विवाद PM आवास के आंकड़ों को लेकर है। विजय शर्मा का दावा है कि सरकार ने पहली कैबिनेट बैठक में 18 लाख आवास बनाने की फाइल पर हस्ताक्षर किए और मौजूदा सरकार में 11 लाख आवास पूरे किए जा चुके हैं।
वहीं, भूपेश बघेल का आरोप है कि PM आवास को लेकर सरकार अलग-अलग जगह अलग आंकड़े बता रही है। उनका कहना है कि 18 लाख 50 हजार आवास स्वीकृत होने की बात कही गई है, जबकि संसद में अलग आंकड़े सामने आए हैं। बघेल ने यह भी दावा किया कि उनके कार्यकाल में करीब 7 लाख आवास स्वीकृत कराए गए थे।



